Friday, March 4, 2016

7 फ्री बेहतरीन डेस्‍कटॉप टू मोबाइल मैसेजिंग सर्विस


       आजकल फोन से बात हो ना हो दोस्‍तों से चैटिंग/मैसेजिंग जरूर होती है, कारण भी स्‍पष्‍ट सा है फोन से बात करने में ज्‍यादा पैसे खर्च होते हैं और चैट या मैसेज करने में बहुत कम आप छोटे से इन्‍टरनेट खर्चे में महीने भर में सेंकडों बार अपने दोस्‍तों से मैसेजिंग या चैटिंग कर करते हैं और जब से एड्राइड आया है तक इस मैसेजिंग एप की बाढ सी आ गयी है। इन्‍टरनेट पर हजारों एप हैं जो आपको इन्‍टरनेट से जरिये अपने दोस्‍तों से जुडने तथा मैसेज भेजने की सु‍विधा प्रदान करती हैं,‍ जिनमें कुछ तो वीडियो कॉलिंग सुविधा भी दे रही हैं।

आपने मोबाइल से मोबाइल पर चैंटिग जरूर की होगी, लेकिन अगर यही एप आपके डेस्‍कटॉप कम्‍प्‍यूटर में हो तो चैटिंग और मैसेजिग करने का अलग ही मजा है, ऐसी ही कुछ मैसेजिंग सर्विस हैं जो डेस्‍कटॉप से मोबाइल फोन पर इन्‍टरनेट के माध्‍यम से चैंटिग और मैसेजिग एप्‍लीकेशन उपलब्‍ध करा रहीं हैं, जिन्‍हें आप फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं तो आईये जानते हैं -

Wechat
वीचैट मोबाइल की दुनिया में जाना पहचाना नाम बन गया है, इसमें Voice Chat के साथ Group Chat, Moments, Free Call, Video Call, Sticker Gallery, Broadcast Messages, Friend Radar, Chat History Backup और Web WeChat जैसी सुविधायें हैं और यह आपके iPhone,  Android, Windows Phone के साथ-साथ Mac और Windows के लिये भी यह सर्विस उपलब्‍ध करा कहे हैं, जिससे आप बडी आसानी से डेस्‍कटॉप से मोबाइल फोन पर चैंटिग कर सकते हैं।

Line
पूरी दुनिया में पॉपूलर होने के बाद लाइन अब भारत में भी काफी लोकप्रिय बन गया है, इससे आप Free Messaging, Free Voice & Video Calls, From photo & video sharing to voice messages जैसे सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं, यह Android, iPhone, BlackBerry, Windows Phone, Nokia Asha, Firefox OS जैसे Mobile OS को सपोर्ट करता है, साथ ही PC में आप Windows 7, Windows 8 और Mac OS के लिये भी आप line को डाउनलोड कर सकते हैं।

Viber
 Android फोन से फ्री इन्‍टरेनट कॉल viber एप्‍लीकेशन एक बेहतरीन एप्‍लीकेशन है, viber से viber  पर आप 2G इन्‍टरनेट कनेक्‍शन पर  बडी आसानी से वाइस कॉल कर सकते हो, साथ ही साथ अन्‍य फोन पर भी आप viber कॉल कर सकते हो, लेकिन इसके लिये आपको चार्ज देना होगा, अब viber  Android के अलावा Windows, Mac और Linux OS के लिये भी उपलब्‍ध है, विण्‍डोज के लिये viber से आप Best-quality HD voice calls, Video calls, Text, photo and sticker messages, Full sync between your mobile and Windows, Transfer ongoing calls between devices जैसी सुविधाओं का लाभ उठा सकते हो।

Skype
Skype अपने  free phone calls और free Video calls के लिये जाना पहचाना App है, Skype से आप भारत में कहीं भी किसी भी phone पर  free calls कर सकते हो, बस दूसरे व्‍यक्ति के पास भी Skype होना चाहिये, ऐसा नहीं है कि बिना Skype के आप Call नहीं कर सकते हैं, लेकिन उसके लिये आपको Pay करना होगा, इसके लिये Skype की Site पर Rates दिये गये हैं, जो आप स्‍काइप की साइट से पता कर सकते हो। Skype से Computer से Computer, Computer से Phone तथा Phone से Phone पर आसानी से Call कर सकते हैं, बस आपके पास Internet Connection और Skype होना चाहिये।

Facebook chat
Facebook भारत का सबसे Popular Social Network है, हजारों, लाखों लोग रोजाना Facebook का प्रयोग करते हैं, इसी कारण Facebook इसे और Popular बनाने के लिये रोज नये feature जोडता है, ऐसा ही एक feature है Facebook Chat. Facebook Chat से आप अपने डेस्‍कटॉप से सीधे अपने मिञों से चैट कर सकते हैं, इसके लिये आपको अपने Facebook अकाउन्‍ट से लॉगइन करना होगा।

Snapchat
Snapchat की खासियत यह है कि इस पर भेजे जाने वाले मैसेज देखे जाने के कुछ सेकंड के भीतर अपने आप डिलीट हो जाते हैं। अभी हाल ही में Snapchat ने कुछ नये फीचर एड किये है पहले इसमें केवल फोटो-विडियो भेजे जा सकते थे, लेकिन अब टेस्क्ट और विडियो चैट भी किया जा सकता है। अब आप डेस्‍कटॉप से भी Snapchat को यूज कर सकते हैं, बस स्‍नैपचैट यूजर नेम और पासवर्ड डालिये और शुरू हो जाईये।

Tango
एक नई एप है tango। Mobile Drive में यह iOS, Android, Blackberry और Kindle को सपोर्ट करती है, इसके अलावा विण्‍डोज के लिये भी tango का डाउनलोड उपलब्‍ध है। इसके Features की लिस्‍ट भी अच्‍छी खासी है इसमें Messages- 1 to 1 & group chat, Video & Voice Calls- High quality voice & video calls on 3G, 4G, & Wi-Fi के अलावा Find New Friends, Photo Sharing, Animated Surprises- Personalize your calls & messages with fun animations जैसी यूनिक सुविधायें है।

मार्गदर्शन:-कैसे करे एयरहोस्टेस की तैयारी। एयरहोस्टेस कैसे बने।



परिचय

एयर होस्टेस या केबिन क्रू की मुख्य जिम्मेदारी होती है कि हवाई यात्रा के दौरान किस तरह यात्रियों की यात्रा को सुखद बनाया जाए। लड़कियों के अलावा यहां लड़कों के लिए भी मौके हैं, जिन्हें फ्लाइट पर्सर कहा जाता है।

ट्रेनिंग प्रोग्राम

ट्रेनिंग के तहत 3 महीने, 6 महीने या 1 साल के डिप्लोमा या सर्टिफिकेट कोर्स शामिल हैं। कुछ संस्थानों में एविएशन ऐंड हॉस्पिटैलिटी में एक वर्षीय पाठक्रम उपलब्ध है। एयर होस्टेस ट्रेनिंग प्रोगाम के तहत सामान्य तकनीकी पक्षों और नियम-कायदों के अलावा पर्सनैलिटी डेवलपमेंट पर काफी बल दिया जाता है। डिगरी मिलने के बाद नौकरी के लिए विभिन्न एयरलाइंस द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा (वैकल्पिक) से होकर गुजरना पड़ता है।

मार्गदर्शन - कैसे करें Fashion Designing की प्रवेश परीक्षा की तैयारी?


योग्यता

एयर होस्टेस बनने के लिए उम्मीदवारों को 12वीं उत्तीर्ण या ग्रेजुएट होना चाहिए। एयर होस्टेस बनने के लिए आयु सीमा 25 वर्ष से कम होनी चाहिए, जबकि कद कम से कम 5 फीट 2 इंच होना चाहिए। लड़कों का कद 5 फीट 7 इंच होना चाहिए। वजन भी कद के अनुसार होना चाहिए। आंखों की रोशनी 6/6 होनी चाहिए। अविवाहित होना भी जरूरी है। राष्ट्रीय भाषा के अलावा अंग्रेजी का ज्ञान भी आवश्यक है।

विभिन्न इंजीनियरिंग कॉलजों में एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई होती है, जो बैचलर स्तर की होती है। यहां दाखिला लेने के लिए फिजिक्स, केमिस्ट्री तथा मैथमेटिक्स में 60 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना जरूरी है। कोर्स की अवधि 4 वर्ष होती है। ज्वॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) के माध्यम से विभिन्न आईआईटी संस्थानों में प्रवेश मिलता है। इसके अलावा अन्य संस्थान अपनी-अपनी प्रवेश परीक्षाएं आयोजित करते हैं।

कुछ संस्थान

इंदिरा गांधी इंस्टीटूट ऑफ एयरोनॉटिक्स, चंडीगढ़ व अन्य केंद्र
एयर होस्टेस ट्रेनिंग इंस्टीटूट, नई दिल्ली
किंगफिशर ट्रेनिंग एकेडमी, मुंबई
फ्रैंकफिन इंस्टीटूट ऑफ एयर होस्टेस ट्रेनिंग, नई दिल्ली

एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग

विमानों के रख-रखाव और मरम्मत के लिए एयरोनॉटिकल इंजीनियरों की जरूरत पड़ती है।

पाठक्रम का स्वरूप

एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग में विमान के विभिन्न कलपुर्जों और साथ ही उनकी बनावट के बारे में जानकारी दी जाती है। उड़ान भरने की क्षमता, विमान की गति, ईंधन आदि विषयों का ज्ञान भी इसके तहत दिया जाता है।

एयरोनॉटिकल सोसाइटी

छात्र एयरोनॉटिक सोसाइटी ऑफ इंडिया की परीक्षा देकर भी इस क्षेत्र में कैरियर बना सकते हैं। सोसाइटी द्वारा ही उनकी इंडस्ट्रियल टे्रनिंग की व्यवस्था की जाती है। इसके एसोसिएट सदस्य गेट (ग्रेजुएट एप्टीटूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग) जैसी परीक्षा में भाग लेकर एमई/एमटेक आदि कोर्स कर सकते हैं।

मुख्य संस्था

आईआईटी, कानपुर, मुंबई, खड़गपुर
इंडियन इंस्टीटूट ऑफ एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग, देहरादून
पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज, चंडीगढ़,
एयरपोर्ट और एयरलाइन एजेंसियों के लगातार होते विस्तार के कारण इसके मैनेजमेंट से संबंधित प्रोफेशनल्स की भी बड़ी संख्या में जरूरत बनी रहती है। इसके तहत कस्टमर केयर, टिकटिंग, फ्रंट ऑफिस, हॉस्पिटैलिटी, ट्रैवल ऐंड टूरिज्म, सिक्योरिटी, फैसिलिटी मैनेजमेंट आदि क्षेत्र आते हैं।

योग्यता और कोर्स

एयरपोर्ट मैनेजमेंट से संबंधित विभिन्न कोर्स उपलब्ध हैं, जिसके लिए कुछ संस्थान शैक्षणिक योग्यता 12वीं मानते है, जबकि कुछ ग्रेजुएशन। इसमें डिप्लोमा और पीजी डिप्लोमा दोनों ही तरह के कोर्सेज उपलब्ध हैं।

एयरपोर्ट मैनेजमेंट से जुड़ा कोई पाठक्रम करके छात्र एयरलाइंस, टिकटिंग सेंटर, होटल, ट्रैवल एजेंसी, एयरपोर्ट, टूरिस्ट सेंटर आदि जगहों पर जॉब पा सकते हैं।

मार्गदर्शन:- समुद्री इंजीनियरी में रोजगार की संभावनाएं। कैसे और कहा से करे तैयारी।



   पृथ्वी की सतह का तीन-चौथाई हिस्सा पानी से घिरा है और यही कारण है कि समुद्री इंजीनियरी उन व्यक्तियों के लिए बहुत उत्तेजक और चुनौतीपूर्ण क्षेत्र है जो समुद्र के प्रति उत्कट हैं तथा यंत्रों के साथ कार्य करने के शौकीन हैं। हालांकि तुलनात्मक दृष्टि से यात्रा के लिए जलमार्गों का प्रयोग कम ही होता है, लेकिन 80% से अधिक मालढुलाई का काम समुद्र के जरिए होता है। सामान के अंतर्राष्ट्रीय निर्यात और आयात के लिए विभिन्न देश जहाजों तथा अन्य समुद्री जलयानों पर ही निर्भर होते हैं। जहां तक समुद्री जहाज और नौवहन का संबंध् है, समुद्री इंजीनियरी इससे जुड़ा सर्वाधिक मौलिक व्यवसाय है।

समुद्री इंजीनियरी, इंजीनियरी की एक वह शाखा है जो कि समुद्री वास्तुकला तथा विज्ञान से संबंधित है। 'समुद्री इंजीनियरी' शब्द का अर्थ है ऐसा अनुसंधान कार्य जो कि महासागरों और तटीय या समुद्र से जुड़े अंतर्देशीय जल में संचालित किया जाता है। समुद्री इंजीनियरी पाठ्यक्रम जहाजों के निर्माण तथा जहाजों के अनुरक्षण और अन्य समुद्री नौकाओं से संबंधित होते हैं।

समुद्री इंजीनियरों पर जहाज के तकनीकी प्रबंधन का पूर्ण दायित्व होता है। उन पर जहाजों के यंत्रों के चयन के लिए जिम्मेदारी होती है, जिनमें डीजल इंजन, भाप टरबाईन, गैस टरबाईन शामिल हो सकते हैं तथा साथ ही उन पर पूरे जहाज के यांत्रिक, वैद्युत, फ्रल्युड और नियंत्रण प्रणालियों के डिजाइन का भी दायित्व होता है।

वे जहाज के क्रू के सदस्य होते हैं जो कि समुद्री तकनीशियनों और दस्तकारों की टीम के प्रबंधन के प्रभारी होते हैं। इंजन कक्ष के निर्माण, प्रचालन तथा अनुरक्षण संबंधी कार्य समुद्री इंजीनियर का मुख्य दायित्व होता है।

समुद्री इंजीनियर बनने के वास्ते समुद्री विज्ञान में बीई अपेक्षित शैक्षणिक योग्यता है। यह एक ऐसा कॅरिअर है जिसमें ऑफ-शोर रोजगारों सहित विभिन्न तरह के रोजगारों के व्यापक अवसर मौजूद हैं। इसका सर्वाधिक आकर्षक भाग है बहुत अच्छे पारिश्रमिक के साथ-साथ अनिवासी भारतीय का दर्जा। बहुत से भारतीय और विदेशी संस्थान समुद्री इंजीनियरी में पाठ्यक्रम संचालित करते हैं। समुद्री इंजीनियरों के लिए रोजगार के व्यापक अवसर इंतजार कर रहे हैं और इनके लिए करीब 100% प्लेसमेंट की दर है। अंतर्राष्ट्रीय वैश्विक समुद्री यातायात में वृद्वि के साथ ही सार्वजनिक और निजी नौवहन कम्पनियों में समुद्री इंजीनियरों की मांग में बहुत अधिक वृद्वि हुई है।
पात्रता

समुद्री इंजीनियर बनने के लिए समुद्री इंजीनियरिंग/ समुद्री विज्ञान में बीई और यांत्रिक इंजीनियरी में स्नातकोत्तर डिप्लोमा मौलिक योग्यता है। समुद्री इंजीनियरिंग या समुद्री विज्ञान में बैचलर डिग्री के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता विज्ञान विषयों में, जैसे कि भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित में उच्च अंक-प्रतिशतता के साथ जमा दो या समकक्ष योग्यता है। ये पाठ्यक्रम 4 वर्ष की अवधि के हैं। चेन्नै स्कूल ऑफ शिप मैनेजमेंट समुद्री इंजीनियर बनने के लिए तीन वर्ष की अवधि का वैकल्पिक प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित करता है। एक अच्छा समुद्री इंजीनियर बनने के लिए अच्छा स्वास्थ्य होना अपेक्षित है।

शारीरिक फिटनेस आवश्यक है तथा कुछेक चिकित्सा मानदंड भी हैं जिनका होना समुद्री इंजीनियरी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए जरूरी है उम्मीदवार की न्यूनतम ऊंचाई 150 सेंमी. होनी चाहिए तथा इसके अनुसार वजन और समानुपातिक रूप से न्यूनतम 5 सेंमी. के विस्तार के साथ सीना भी होना चाहिए। उन्हें निर्धारित मानदंडों के तहत समुद्री सेवा के लिए चिकित्सा फिटनेस परीक्षण में सफल होना होगा तथा उनकी नेत्र दृष्टि 6/6 हो और कोई रंगांधता न हो।

जिनके पास समुद्री इंजीनियरी में बीई योग्यता है, और आगे अध्ययन के इच्छुक हैं वे दो वर्ष की अवधि का स्नातकोत्तर अध्ययन (अर्थात्‌ समुद्री इंजीनियरी में एमई) तथा पी-एच. डी. कर सकते हैं। एम.ई. और पी-एच.डी. के लिए शैक्षणिक योग्यता क्रमशः बी.ई. समुद्री विज्ञान और एम.ई. समुद्री विज्ञान है। भारत में और विदेश में कई संस्थानों द्वारा ये पाठ्यक्रम संचालित किए जाते हैं।
व्यक्तिगत कौशल :

समुद्री इंजीनियर बनने के वास्ते किसी भी व्यक्ति के पास कुछ अनिवार्य व्यक्तिगत खूबियां होना जरूरी हैं। अच्छी अंग्रेजी भाषा दक्षता और शारीरिक फिटनेस अनिवार्य है। उनके पास उत्कृष्ट तकनीकी ज्ञान, गणित तथा सूचना प्रौद्योगिकी कौशल होना चाहिए। किसी समुद्री इंजीनियर के पास सांगठनिक गुणवत्ता, टीम भावना और व्यावहारिक सोच के साथ-साथ सामान्य सूझबूझ होनी चाहिए। उनके पास दबाव में भी शांत रहने के गुण होने चाहिए तथा यह ज्ञान होना चाहिए कि स्थिति से कैसे निपटा जा सकता है उन्हें स्वास्थ्य और सुरक्षा प्रक्रियाओं की पूरी जानकारी होनी चाहिए। इसके अलावा उनकी समुद्री यात्रा में रुचि हो और अपने कार्य के प्रति समर्पण का भाव हो।
रोजगार की संभावना तथा कॅरिअर विकल्प

समुद्री इंजीनियरों को डिजाइनिंग, अनुसंधान और कंसलटेंसी के क्षेत्रों में भी नियुक्त किया जाता है। उनके लिए डिजाइनिंग और भवन फर्मों में भी अवसर हैं तथा वे शिक्षण या प्रशिक्षण व्यवसाय से भी जुड़ सकते हैं। वे ऐसे किसी अन्य व्यवसाय से भी जुड़ सकते हैं जिसके लिए मैकेनिकल या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरी स्नातक योग्यता की आवश्यकता होती है।

समुद्री इंजीनियरों के लिए विदेशों में भी बेहतरीन रोजगार के अवसर मौजूद हैं। अंतर्राष्ट्रीय रूप से मान्यता प्राप्त संगठन ऐसे नवीन व्यक्तियों तथा प्रशिक्षणार्थियों को भी भर्ती करते हैं, जिन्हें कोई अनुभव नहीं होता है, संबंधित ब्यूरो नौसेना वास्तुकला, समुद्री इंजीनियरी तथा संबद्व विषयों के सिद्वान्तों पर आधारित नियम तैयार करने के काम करते हैं। फ्रांस और ब्रिटेन जैसे अन्य देशों द्वारा भी युवा समुद्री इंजीनियरों की भर्ती की जाती है।
पारिश्रमिक

इंजीनियरी के क्षेत्र में अच्छे वेतन वाले कॅरिअर्स में समुद्री इंजीनियरी भी एक है। प्रवेश स्तर पर भी समुद्री इंजीनियर को बेहतरीन वेतन पैकेज मिलता है। एक कनिष्ठ अभियंता भारतीय जहाज में करीब 25000-30000 रु. प्रति माह तथा विदेशी जहाज में करीब 74,000 रु. प्रति माह अर्जित कर सकता है। मुख्य अभियंता को करीब 1,85,000 रु. प्रतिमाह तक प्राप्त होता है।

समुद्री इंजीनियरी पाठ्यक्रम संचालित करने वाले संस्थान



बंगलौर इंस्टीट्यूट ऑफ एरोनॉटिकल इंजीनियरिंग एंड इन्फोर्मेशन टेक्नोलॉजी, रु5, एसआरएस काम्प्लेक्स, एनजीईएफ ले आउट, 80, फीट रोड, नगराबवी, बंगलौर-560072

कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (आन्ध्र प्रदेश), वाल्टेअर, विशाखापत्तनम-530003 (आन्ध्र प्रदेश)

नौवहन महानिदेशालय, जहाज भवन, बेलार्ड एस्टेट, वालचंद हीराचंद मार्ग, मुंबई-400001 (महाराष्ट्र) आईआईटी, (भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान), पवई, मुंबई-400076 (महाराष्ट्र)

भारतीय समुद्री कॉलेज, पी.एस. नं. 1262, काचिगुडा स्टेशन रोड, हैदराबाद-500027, (आन्ध्र प्रदेश)

इंटरनेशनल मॅरीन कम्युनिकेशन सेंटर, 134/3 आरएच रोड, निकट लुज कॉर्नर, माइलापोर, चेन्नै-600004

लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज ऑफ एडवांस्ड मैरीटाइम स्टडीज एंड रिसर्च, हे-बंडर, सेवरी, मुंबई-400033 (महाराष्ट्र)

महाराष्ट्र अकेडमी ऑफ नेवॅल एजुकेशन एंड ट्रेनिंग (एमएएनईटी), गेट नं. 140, लोनी कलभोर, राजबाग, पुणे-सोलापुर राजमार्ग, पुणे-412201 (महाराष्ट्र)

मॅरीन इंजीनियरी एवं अनुसंधान संस्थान, हे बंडर रोड, मुंबई-400033 (महाराष्ट्र)

मॅरीन इंजीनियरी इंस्टीट्यूट, पी-19, तारतोला रोड, कोलकाता-700088 (पश्चिम बंगाल)

मोहम्मद साथक इंजीनियरी कॉलेज, किलाकराई- 623806,

रामनाथपुरम जिला, तमिलनाडु पदमभूषण वसंतदादा पाटिल प्रतिष्ठान का कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, पूर्वी एक्सप्रेस राजमार्ग, निकट एवरेड नगर, चूनाभट्ठी, चैम्बर, मुंबई-400022 (महाराष्ट्र)

आर.एल. इंस्टीट्यूट ऑफ नॉटिकल साइंस, टीवीआर नगर, अरूपुकोट्टाई रोड, मदुरई- 625022, तमिलनाडु राजस्थान विद्यापीठ (विश्वविद्यालयवत्‌), विश्वविद्यालय, राजस्थान

टी.एस. चाणक्य, करौस, न्यू मुंबई-400706 (महाराष्ट्र)

तोलानी मैरीटाईम इंस्टीट्यूट, तालेगांव, चाकन रोड, इंदुरी, तालेगांव, पुणे-410507 (महाराष्ट्र)

मार्गदर्शन:- कैसे करें बैकिंग की तैयारी (IBPS PO)?


कया है IBPS PO ?

IBPS PO  की परीक्षा IBPS के द्वारा आयोजित की जाती है। इसके द्वारा उम्मीदवारों को  PO बनने का अवसर मिलता है। IBPS सभी public sector बैंकों के लिए यह परीक्षा आयोजित करता है। तो लगभग 20 के आसपास public sector  बैंक है जो ibps में हिसा लेते हैं।

Elegibility Criteria :-

आयु सीमा : - 20-28 general category के लिए

(reserved categories के लिए 5 वर्ष की छूट )

(OBC के लिए 3  वर्ष की छूट)

(विकलांगों के लिए 10 वर्ष की छूट)

शैक्षणिक योग्यता :-  60 प्रतिशत अंक स्नातक में जो कि एक मान्य विश्वविद्यालय में (इसमें reserved category के लिए 5 वर्ष की छूट है)

परीक्षा की प्रणाली: सामान्य लिखित परीक्षा और सामान्य साक्षात्कार

Passing marks:- 40 प्रतिशत अंक हर विषय में और कुल अंक 100

परीक्षा की विधि(Paper Pattern): -

यह परीक्षा एक सामान्य लिखित परीक्षा और उसके बाद एक साक्षात्कार से संपन्न होती है। सिर्फ वो आवेदक जो सामान्य लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होते हैं, केवल वहीं साक्षात्कार में बैठ सकते हैं।

Common Written Exam:

The test is of 200 marks and will cover five areas: Quantitative Aptitude, General Awareness, Reasoning, Computer Knowledge and English Language.

Common interview

Initially, the participating banks conducted the common interview. But since 2012, IBPS has taken up the responsibility to arrange the common interview at various locations. Post which, they will prepare a list of the meritorious candidates, which the banks will then refer to for the recruitment process.

IBPS पेपर पैटर्न(Papper Pattern):

सामान्य लिखित परीक्षा की अवधि 120 मिनट की है और ये परीक्षा नीचे दिए गए विषयों में इस तरह से बंटता है।



सभी प्रश्न एक अंक के होते हैं और इसमें प्रत्येक गलत उत्तर के लिए – 0.25 negative marking  की जाती है।

किस तरह से केंट तैयारी (कुछ महत्वपूर्ण बाते Preparation Tips): -

1. पाठयक्रम को समझे:-

चाहे आप पहली बारी ही इस परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या फिर आप पहले भी इस परीक्षा में बैठ चुके हों, दोनों ही बातों में यह बहुत जरूरी है कि आपको पाठयक्रम की पूरी समझ हो। तो हम आपको बता दें कि IBPS PO  का पाठयक्रम पांच विषयों से बनता है। ये विषय है: Reasoning, English Language, Numerical Ability, General Awareness and Computer Knowledge इनमें से  Banking Industry और Computer Knowledge के ज्यादा सवाल पूछे जाते हैं।

2. पढऩे की आदत को अपनाएं:

एक बार अपने ये थान लिया कि आपने  IBPS PO की तैयारी करनी है तो आप तुरंत पढ़ने की आदत को बडावा  दें । आपको  बहुत सारी किताबे, खबरे और Internet से ज्ञान पढऩा है, साथ ही आपको current affairs  और सामान्य ज्ञान भी पढऩा है और ये भी जरूरी है कि आप प्रतिदिन किसी English newspapper को पढ़ें।

3. खुद को कम्प्यूटर का दोस्त बनाएं:

हो सकता है कि आपका कम्प्यूटर ज्ञान बहुत कम हो, परंतु आईबीपीएस को उत्तीर्ण करने के लिए आपको कम्प्यूटर के प्रश्नों का उत्तर लिखना ही पड़ेगा। आपको कम्प्यूटर से जुड़े हर सामान्य ज्ञान को पाना है। इसकी मदद से आप Internet  में छुपे असीमित ज्ञान को भी पा सकते हैं। तो बहुत जरूरी है कि आप कम्प्यूटर को अपना दोस्त बनाएं।

4. समय नियोजन का पूरा उपयोग करें:

अगर आप आईबीपीएस में प्रवेश करना चाहते हैं तो आपको अपने हर पल का हिसाब रखना पड़ेगा। आप एक भी पल को व्यर्थ न गवाएं। आईबीपीएस में 200 प्रश्न हैं, जिन्हें 120 मिनटों मेंउत्तर करना है। तो आप ये हिसाब लगा सकते हैं कि आपको हर प्रश्न को उत्तर करने के लिए एक मिनट से भी कम का समय मिलता है। तो घड़ी को अपने पास रख कर आज से ही इस परीक्षा की तैयारी शुरू करें और अभ्यास के लिए आप हर दिन दो घंटों का समय चयनित करके 200 अभ्यास प्रश्नों का उत्तर देने की कोशिश करें। इससे पता लगाया जा सकता है कि आपको प्रश्नों का उत्तर देने में कितना समय लगता है।

5. अपनी कमजोरियों का आकंलन करें:

आप अपनी कमियों को अभ्यास के द्वारा खोज सकते हैं। इससे आपको पता चलेगा कि किन-किन विषयों में आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। आप उन विषयों को ठोस करने के लिए अपना अभ्यास तेज कर सकते हैं। उन विषयों को ज्यादा समय दे सकते हैं। साथ ही अपनी गति का भी आंकलन कर सकते हैं, जिस गति से आप अपने प्रश्नों का उत्तर कर रहे हैं।

6. अभ्यास परीक्षा एवं मॉक टेस्ट का सहारा लें:

आपकी तैयारी के लिए सबसे उच्च तरीका ये है कि आप खुद ही अभ्यास प्रश्नों की परीक्षा करें और घड़ी में समय निर्धारित करें। ये आपको हौंसला देगा और निरंतर आगे बढऩे के लिए रास्ता भी।

7. आप अपनी विधि और चालों (tricks)  का इस्तेमाल करें:

आप जानते हैं कि हर प्रश्न का उत्तर देने के लिए एक मिनट से कम का समय है और हर गलत उत्तर पर आपके 0. 25 अंक काटे जाते  हैं। इसलिए ये जरूरी है कि आप सूझबूझ कर प्रश्नों का उत्तर दें। सभी प्रश्नों का उत्तर करना ज्यादा जरूरी नहीं है। किंतु ये ज्यादा जरूरी है कि आप जितने भी प्रश्नों का उत्तर करें वे सही हो और कम से कम आप 120 प्रश्नों का सही उत्तर करें।

8. परीक्षा में अनुमान न लगाएं:

हर अलत उत्तर आपको 0.25 negative अंक ले के आएगा इसलिए आप तुक्का न लगाए। इसलिए यह जरूरी है कि आप उन्हीं प्रश्नों का उत्तर करें, जिनकी आपको पूर्णता जानकारी हो।

9. अपने दिमाग पर बोझ न डाले:

शांत रह कर तैयारी करने पर आप खुद को बेहतर तैयार कर सकते हैं। दिमाग पर बोझ डालने से चीजें याद रखना कठिन हो जाता है। अपनी तैयारी के दौरान खुद को जरूरी आराम दें और अपनी सेहत का ध्यान भी रखें। खुद के निरंतर उत्साहित करते रहें आखिर ये एक परीक्षा ही है।

10. खुद पर विश्वास :

खुद पर विश्वास रखना बहुत जरूरी है कि यह आपको निरंतर उत्साहित करेगा। मेहनत विश्वास और लग्न से अगर आप तैयारी करेंगे तो आप निश्चय ही सफल होकर आएंगे।

मार्गदर्शन:- कैसे और कहाँ से करें Hotel Management की प्रवेश परीक्षा की तैयारी? Socialize It → 0


क्या है होटल मैनेजमेंट(Hotel Management)

Hotel Management  दुनिया के सबसे बड़े रोजगारों में से एक है। कोर्स खत्म करने के बाद इसमें नौकरी के बहुत अवसर हैं , मैनेजर और कार्यकारी के रूप में। यह कार्यक्षेत्र में एक व्यवसायिक काम है। इसमें डेस्क, सर्विस, रसोई, कैटरिंग, बार और आस्पिटेलिटी की व्यवस्था शामिल है। बाबर्ची , खानपान(catering) में लोकप्रिय विशेषज्ञों में से एक है। इस कोर्स की समाप्ति के बाद विद्यार्थी होटल उद्योगों, क्रूजर शिप आदि में नियुकत किए जाते हैं और वे अपना व्यापार भी शुरू कर सकते हैं।

होटल मैनेजमेंट में उपलबध कोर्स (Courses Offered by hotel management):

विभिन्न कोर्स की सूची नीचे दी गई है जो कि विश्वविद्यालय और कॉलेजों द्वारा प्रदान की जाती है: –

Bachelor of Arts in Hotel Management
Bachelor of Hotel Management (BHM)
Bachelor of Science in Hotel Management
BA (Hons) in Hotel Management
BBA in Hotel Management
Master of Science in Hotel Management
MBA in Hotel Management
Diploma in Hotel Management
Post Graduate Diploma in Hotel Management
Certificate Courses in Hotel and Catering Management
Craftsmanship Courses
होटल मैनेजमेंट कार्यक्रमों की समयअवधि(Duration of hotel management programmes):

कोर्स की अवधि कॉलेजों(Colleges) और डिग्री (Degree)के अनुसार होती है। अगर छात्र स्नातक डिग्री(bachelors degree) में प्रवेश लेना चाहता है तो कोर्स की अवधि तीन से चार वर्ष की होगी। मास्टर डिग्री(Master degree) के लिए यह अवधि 18 से 24 महीने की होगी। सेटिफिकेशन(certification) और डिप्लोमा  (diploma) कोर्स के लिए अवधि 6  से 18 महीने तक की होगी।

Elegibility Criteria:

डिप्लोमा कोर्स  दसवीं के बाद:

भाग्यर्थी  किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 40 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं पास होना चाहिए।

स्नातक डिग्री(Bachelors Degree):

भाग्यर्थी किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 50 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं पास होना चाहिए।

मास्टर डिग्री(Post graduation degree):

भाग्यर्थी किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 45 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक हो।

प्रमाण पत्र कोर्स(Certificate courses):

अगर कोई भाग्यर्थी होटल में होटल मैनेजमेंट में प्रमाण पत्र प्राप्त करना चाहता है, तो उसे न्यूनतम योग्य मापदंड पूरा करना होगा।

प्रसिद्ध होटल मैनेजमेंट की प्रवेश परीक्षाएं(popular Enterence exams):

राजकीय, राष्ट्रीय और विश्वविद्यालयों के स्तर की।
पेपर पैटर्न (paper pattern):

प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक मिलेगा और गलत उत्तर के लिए -0.25 अंक की negative marking होगी ।  इस परीक्षा का समय तीन घंटे है और इसमें 200 प्रश्न पूछे जाएंगे जो कि पांच भागों में विभाजित होगी।

1) Numerical Ability and Scientific Aptitude

2) Reasoning and Logical Deduction

3) General Knowledge and Current Affairs

4) Aptitude for Service Sector

5) English Language

तैयारी के टिप्स (Preparation Tips):

1) होटल मैनेजमेंट में अंक लेना बहुत आसान है, लेकिन यह जरूरी है कि हम अधिकतम अंक प्राप्त करें।

2) इंग्लिश विषय के अधिक प्रश्न पूछे जाते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसकी तैयारी अच्छे से करे, चाहे यह आपको आता ही हो।

3) 10वीं और 10+2 परीक्षा के  इंग्लिश व्याकरण का अच्छे तरीके से संशोधन करें।

4) अपनी शबदावली को और ज्यादा निखारें और अपनी स्पेलिंग की तरफ ध्यान दे इससे आपको सही/गलत स्पेलिंग को पहचानने में मदद मिलेगी।

5) न्यूमेरिकल योग्यता और साइंटिफिकिट एप्टियूट की तैयारी के लिए 10वीं कक्षा की एनसीईआरटी की किताबों को पढ़े।

6) अगर आपको गणित का अभ्यास किए हुए काफी समय हो गया है तो आपकी गणना और सनिकटन (calculation and approximation) तकनीक  का अभ्यास करना होगा।

7) तर्क (reasoning) वाले प्रश्नों के लिए पहली (puzzle) के प्रश्नों का अभ्यास करें।

8) सामान्य ज्ञान के लिए प्रतिदिन सामयिकी (current affairs) पढ़े।

Tricks :- इस ट्रिक से Google की जगह अपना नाम लिखे।



इस ट्रिक से आप google की जगह अपना नाम लिख सकते है। जैसा की आप देख सकते है स्क्रीनशॉट में मैंने अपने वेबसाइट का नाम लिखा हुवा है। मैं आपको नीचे लिंक दे रहा हु जहा पर आप अपना नाम लिखकर नीचे बहुत सारे dezine बने हुए है। जैसा आप चाहे सेलेक्ट करे सेलेक्ट करते ही आपके नाम का google होम हो जायेगा अगर आप गूगल की तरह लिखना चाहते है तो dezine के ऊपर गूगल का option चुने।
Google की जगह अपना नाम लिखने के लिए यहाँ क्लिक करे।

Job मार्गदर्शन:- पत्रकारिता एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में करियर कैसे और कहा से करे तैयारी।


       भारत में विकास तथा गवर्नेंस का क्षेत्र हाल ही में एक नया उदाहरण बना है, जिसका मुख्य आधार नई नीतिगत व्यवस्था, परिवर्तित व्यवसाय परिवेश और सार्वभौमिकरण है। इन समसामयिक स्थितियों के कारण पत्रकारिता की प्रासंगिकता व्यापक रूप से बढ़ गई है। पत्रकारिता के बढ़ रहे महत्व को देखते हुए, कई मीडिया संस्थाएं शैक्षिक संस्थाएं और इलेक्ट्रॉनिक चैनल स्थापित किए गए हैं। मीडिया समाज तथा शासन का वास्तविक दर्पण बन गया है और जन-साधारण की समस्याओं उनकी मांगो को उठाने तथा उन्हें न्याय दिलाने का एक प्रभावी साधन (प्लेट फार्म) बन गया है।

बदलते परिवेश में प्रायः प्रत्येक करियर की संभावनाओं में आमूल परिवर्तन कर दिया है। पत्रकारिता में करियर एक प्रतिष्ठित व्यवसाय है और कुछ मामलों में एक उच्च वेतन देने वाला व्यवसाय है, जो युवाओं की बडी़ संख्या को आकर्षित कर रहा है। किसी भी राष्ट्र के विकास में पत्रकारिता एक अहम भूमिका निभाती है। पत्रकारिता ही वह साधन है, जिसके माध्यम से हमें समाज की दैनिक घटनाओं के बारे में सूचना प्राप्त होती है। वास्तव में पत्रकारिता का उद्देश्य जनता को सूचना देना, समझाना, शिक्षा देना और उन्हें प्रबुद्ध करना है।

पत्रकारों के लिए अवसर अनंत है। किंतु साथ ही साथ किसी भी पत्रकार का कार्य अधिक चुनौतीपूर्ण है, क्योंकि नया विश्व, इस कहावत को चरितार्थ कर रहा है कि ‘‘कलम (और कैमरा) तलवार से कहीं अधिक प्रभावशाली है।’’ अब घटनाओं की मात्र साधारण रिपोर्ट देना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि रिपोर्टिंग में अधिक विशेषज्ञता और व्यावसायिकता होना आवश्यक है। यही कारण है कि पत्रकार समाचारपत्रों एवं आवधिक पत्र-पत्रिकाओं के लिए राजनीति शास्त्र, वित्त एवं अर्थशास्त्र, जाचं, संस्कृति एवं खेल जैसे विविध क्षेत्रों में विशेषज्ञता प्राप्त करते हैं।

एक करियर के रूप में तीन ऐसे मुख्य क्षेत्र हैं जिनमें पत्रकारिता के इच्छुक व्यक्ति रोजगार ढूंढ़ सकते हैं:
• अनुसंधान एवं अध्यापन
• प्रिंट पत्रकारिता
• इलेक्ट्रॉनिक (श्रव्य/दृश्य) पत्रकारिता

अनुसंधान एवं अध्यापन: यद्यपि उच्च शिक्षा, पत्रकारों के लिए रोजगार का एक महत्वपूर्ण स्रोत है, किंतु अनुसंधान भी पत्रकारिता में एक सामान्य करियर विकल्प है। पत्रकारिता में पी.एच.डी. प्राप्त व्यक्ति कॉलेजों विश्वविद्यालयों और अनुसंधान संस्थाओं में रोजगार तलाशते हैं। कई अध्यापन पदों पर विशेष रूप से विश्वविद्यालयों और संस्थानों में अनुसंधान कार्यकलाप अपेक्षित होते हैं। शैक्षिक छापाखानों का यह आधार है ‘‘प्रकाशित करो या नष्ट हो जाओ”। अधिकांश छापाखानों की तरह इसका भी एक सत्य और विरूपण है। यद्यपि यह निश्चित तौर पर सत्य है कि पुस्तकों अथवा लेखों को प्रकाशित करना कार्य - सुरक्षा तथा पदोन्नति का मुख्य मार्ग है और अधिकांश विश्वविद्यालयों में वेतन वृद्धि होती है, यह अपेक्षा ऐसी स्थापनाओं में अधिक लागू होती है जहां मूल छात्रवृत्ति को महत्व तथा समर्थन दिया जाता है। तथापि कई संस्थाएं उन्नति के एक प्रारंभिक मार्ग के रूप में अनुसंधान अथवा अध्यापन पर अधिक बल देती है। कुछ संस्थाएं एक पर दूसरे को महत्व देती हैं तो कई संस्थाओं का प्रयास अनुसंधान तथा अध्यापन के बीच अधिकतम संतुलन बनाए रखना रहा है।

इसके परिणामस्वरूप यद्यपि कुछ व्यवसायों में पत्रकारिता में कोई डिग्री विशेष रूप से अपेक्षित होती है, तथापि, ऐसा शैक्षिक प्रशिक्षण विविध प्रकार के व्यवसायों में जाने की एक महत्वपूर्ण योग्यता हो सकती है। पत्रकारिता में कला-स्नातक या मास्टर ऑफ आर्टस अथवा अनुसंधान (पीएच.डी.) डिग्रियों के लिए, गैर-लाभ भोगी क्षेत्र में, कोई विश्वविद्यालय, कोई संस्थान कोई व्यावसायिक या मीडिया फर्म रोजगार का क्षेत्र हो सकती है। कुछ ऐसे डिग्रीधारी स्व-रोजगार वाले होते हैं और अपनी निजी अनुसंधान अथवा परामर्श-फर्मों के प्रमुख होते हैं। तथापि, इस तथ्य पर बल दिया जाना चाहिए कि उनकी पद्धतियों तथा परिप्रेक्ष्यों को उपयोगिता देते हुए पत्रकारों ने उनके विकास में सहायता की है और वे ऐसे कई क्षेत्रों तथा करियर के पदों पर फैले हो जहां अनुसंधान का न केवल उपयोग किया जाता हो, बल्कि अनुसंधान कार्यों से भी कहीं आगे जाते हों।

प्रिंट पत्रकारिता: प्रिंट पत्रकारिता समाचार पत्रों पत्रिकाओं तथा दैनिक पत्रों के लिए समाचारों को एकत्र करने एवं उनके सम्पादन से संबद्ध हैं। समाचार पत्र एवं पत्रिकाएं, वे बड़ी हों या छोटी, हमेशा विश्वभर में समाचारों तथा सूचना का मुख्य स्रोत रही हैं और लाखों व्यक्ति उन्हें प्रतिदिन पढ़ते हैं। कई वर्षों से प्रिंट पत्रकारिता बडे़ परिवर्तन की साक्षी रही है। आज समाचार-पत्र एवं पत्रिकाएं विविध विशेषज्ञतापूर्ण वर्गों जैसे राजनीतिक घटनाओं व्यवसाय समाचारों, सिनेमा, खेल, स्वास्थ्य तथा कई अन्य विषयों पर समाचार प्रकाशित करते हैं, जिनके लिए व्यावसायिक रूप से योग्य पत्रकारों की मांग होती है। प्रिंट पत्रकारिता में कोई भी व्यक्ति सम्पादक, संवाददाता, रिपोर्टर, आदि के रूप में कार्य कर सकता है।

इलेक्ट्रॉनिक पत्रकारिता: इलेक्ट्रॉनिक पत्रकारिता का विशेष रूप से प्रसारण के माध्यम से जन-समुदाय पर पर्याप्त प्रभाव है। दूरदर्शन, रेडियो, श्रव्य, दृश्य (ऑडियो, वीडियो) और वेब जैसे इलेक्ट्रॉनिक मीडिया ने दूर -दराज के स्थानों में समाचार, मनोरंजन एवं सूचनाएं पहुंचाने का कार्य किया है। वेब में, कुशल व्यक्तियों को वेब समाचार पत्रों (जो केवल वेब की पूर्ति करते हैं और इनमें प्रिंट संस्करण नहीं होते और लोक प्रिय समाचारपत्रों तथा पत्रिकाओं को जिनके अपने वेब संस्करण होते हैं, साइट रखनी होती है। इलेक्ट्रॉनिक पत्रकारिता में कोई भी व्यक्ति रिपोर्टर, लेखक, सम्पादक, अनुसंधानकर्ता, संवाददाता और एंकर बन सकता है।
व्यक्तिगत गुण/कौशल:

पत्रकारिता के क्षेत्र में एक सफल करियर के रूप में किसी भी व्यक्ति को जिज्ञासु दृढ़ इच्छा शक्ति वाला, सूचना को वास्तविक, संक्षिप्त तथा प्रभावी रूप में प्रस्तुत करने की अभिरुचि रखने वाला, किसी के विचारों को सुव्यवस्थित करने तथा उन्हें भाषा तथा लिखित-दोनों रूपों में स्पष्ट रूप से अभिव्यक्त करने में कुशल होना चाहिए। दबाव में कार्य करने के दौरान भी नम्र एवं शांत चित्त बने रहना एक अतिरिक्त योग्यता होती है। जीवन के सभी क्षेत्रों से व्यक्तियों का साक्षात्कार लेते समय पत्रकार को व्यावहारिक, आत्मविश्वासपूर्ण तथा सुनियोजित रहना चाहिए। उसे प्रासंगिक तथ्यों को अप्रासंगिक तथ्यों से अलग करने में सक्षम होना चाहिए। अनुसंधान तथा सूचना की व्याख्या करने के लिए विश्लेषण कुशलता होनी चाहिए।
शिक्षा:

यद्यपि स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम एवं अनुसंधान चलाने वाले कई विश्वविद्यालय तथा संस्थान हैं, उनमें कुछ निम्नलिखित हैं:-

• लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ
• बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी
• जामिया मिल्लिया इस्लामिया, नई दिल्ली
• भारतीय जन संचार संस्थान, नई दिल्ली
• मुद्रा संचार संस्थान
• सिम्बियोसिस पत्रकारिता एवं संचार संस्थान
• इंदिरा गांधी राष्ट्रीय खुला विश्वविद्यालय, नई दिल्ली
(सूचना उदाहरण मात्र है)
तैनाती:

पत्रकारिता में कोई पाठ्यक्रम पूरा करने के बाद, कोई भी व्यक्ति किसी मीडिया अनुसंधान संस्थान या किसी सरकारी संगठन में एक अनुसंधान वैज्ञानिक बन सकता है। अनुसंधान कार्य के दौरान भी कोई व्यक्ति अन्य अनुदानों तथा सुविधाओं के अतिरिक्त, मासिक वृत्तिका प्राप्त कर सकता है। कोई भी व्यक्ति किसी समाचारपत्र में या इलेक्ट्रॉनिक चैनल में एक पत्रकार के रूप में कार्यग्रहण कर सकता है और अच्छा वेतन अर्जित कर सकता है।